तेतरियाखांड कोलियरी में भाड़ा वृद्वि को लेकर ट्रक मालिको की बैठक हुई

0
5cc44bdb-24be-469a-8a80-24ffd5924e31

तेतरियाखांड कोलियरी में भाड़ा वृद्वि को लेकर ट्रक मालिको की बैठक हुई
बालूमाथ ।सीसीएल द्वारा संचालित तेतरियाखांड कोलियरी में शुक्रवार को भाड़ा वृद्धि एवं लोकल सेल बढ़ाने को लेकर बालूमाथ एवं बसिया पंचायत ट्रक मालिको की एक संयुक्त बैठक रखी गयी ।बैठक की अध्यक्षता बसिया पंचायत मुखिया विमला देवी ने किया ।मौके पर विभिन्न कंपनियों के डीओ होल्डर एवं लिफ्टर मौजूद थे। मौके पर बोलते हुए बसिया पंचायत मुखिया ने कहा कि कुछ डीओ होल्डर द्वारा इन दिनों निर्धारित भाड़ा की जगह कम भाड़ा देकर कोयला का उठाव किया जा रहा है ।और सीसीएल द्वारा पावर प्लांट के कोयला का अधिक डीओ लगाया जा रहा है ।एवं लोकल सेल का ऑफर कम निकाला जा रहा है ।कहा की जो भाड़ा निर्धारित किया गया है उसे डीओ होल्डर को देना होगा एवं सीसीएल को अधिक से अधिक लोकल सेल कोयला का ऑकशन करना होगा ।नही तो हमलोग अभी आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे ।विस्थपित नेता बिहारी यादव ने कहा की तेतरियाखांड खुले 30वर्ष से अधिक हो गया है ।लेकिन इसका लाभ अधिकांश बाहरी लोग उठा रहे हैं । डिओ होल्डर द्वारा निर्धारित भाड़ा नहीं देने के कारण ऐसी उत्पन्न स्थिति उत्पन्न होते जा रही है कि ट्रक को फाइनेंसर खींच कर ले जाएगा ।सीसीएल भी इससे अछूता नहीं है ।पहले तेतरियाखांड कोलियरी में डेढ़ लाख टन तक सेल का कोयला रहता था ।जिसको दिन प्रतिदिन घटाकर कम कर दिया जा रहा है ।जिस कारण रोजी रोजगार से जुड़े नौजवानों के समक्ष विकट परिस्थिति आ गयी है । हम लोगों ने कर्ज लेकर ट्रक खरीदा ताकि यहां रोजगार मिल सके उसमें भी आज भाड़ा में गिरावट होने के कारण ट्रक खींचने के कगार पर है ।इसीलिए हम लोग एकजुट होकर बैठक कर रहे हैं कि ताकि तेतरियाखांड का निर्धारण भाड़ा न टूटे । वही बालूमाथ ट्रक ऑनर एशोसिएशन के अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा की कमेटी द्वारा निर्धारित भाड़ा को कुछ डीओ होल्डर द्वारा तोड़ा जा रहा है इस पर रोक कैसे लगेगा और लोकल सेल का कोयल का अधिक से अधिक ऑकशन कैसे होगा इस पर चर्चा करके एक ठोस रणनीति तैयार की जाएगी ।विस्थपित नेता सुरेश उराँव ने कहा कि विस्थापितो को हक मिले एवं विस्थापितो समिति के नेतृत्व में ट्रक मालिको की हक की लड़ाई लड़ा जाए ।ताकि सीसीएल मनमानी नही कर सके ।एवं डीओ होल्डर से अपील करते हुए कहा कि आपलोग अनलोडिंग,ऑफिस खर्च के नाम पर ट्रक मालिको का दोहन नही करे ।
डीओ होल्डर संजय यादव ने कहा कि सभी डीओ होल्डर निर्धारित भाड़ा में ही काम लाये ।ताकि यहां के लोगो को अधिक से अधिक लाभ हो ।डीओ होल्डर मनोज यादव ने कहा कि सभी डीओ होल्डर आपसी द्वंद को छोड़कर काम करे एवं वर्तमान में मंहगाई स्थिति को देखते हुए और 10% भाड़ा वृद्धि किया जाए ।इसके अलावा बैठक को डीओ होल्डर संघ अध्यक्ष शिवनारायण साव,राजेन्द्र यादव उर्फ चरकु,संतोष यादव,राजेन्द्र लाला, सुरेश यादव,रौशन यादव,सुनील पांडे, कृष्णा साव ने सभा को संबोधित किया और निर्धारित भाड़ा देने की बात कही ।मौके पर पंचायत समिति सदस्य रीना देवी,तिलकधारी साहू, काली यादव,प्रकाश यादव,जितेंद्र तुरी,गिरेन्द्र यादव,संजय साव,प्रितलाल यादव,निरंजन यादव,नामेश्वर गुप्ता,पिंकु गुप्ता,मो०नासिर,गुड्डू साव,मो०शमीम,प्रमोद महाजन,पंकज सिन्हा, मुकेश साव,विकाश यादव,विशुन यादव,दीपू गुप्ता,कुलदीप यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed