तेंदुई गांव में भगवान शिव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न, हवन पूर्णाहुति के बाद हुआ भव्य भंडारा

हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमारपीपरा प्रखंड के तेंदुई गांव में सोमवार को भगवान शिव के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का धार्मिक अनुष्ठान हवन पूणाहुति एवं भव्य भंडारे के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हो गया। वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक वातावरण के बीच आयोजित कार्यक्रम मे ं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। अनुष्ठानकर्ता समाजसेवी रविंद्र कुमार सिंह एवं उनकी पत्नी, पूर्व मुखिया इंद ु देवी ने बताया कि विधिवत हवन पूणाहुति के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आयोजन में भक्तों की आस्था और उत्साह देखन े लायक रहा। भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा का संपूर्ण वैदिक अनुष्ठान पंडित चंद्रशेखर पाठक, पूर्णेन्द ु पाठक, नवल किशोर पाठक, बिंदेश्वर पाठक एवं संतोष पाठक के नेतृत्व मे ं संपन्न कराया गया उन्होंन े वैदिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कराई तथा क्षेत्र मे ं सुख, शांति और समृद्ध ि की कामना की। भंडारे मे ं सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूजा अनुष्ठान मे ं बबल ू सिंह, रंजय सिंह, हरेंद्र सिंह, अमित सिंह, बबल ू कुमार सिंह के अलावे अमित, निखिल, विकास, मुन्ना, मनीष, गुड्डू प्रणव, विक्की सहित काफी संख्या मे ं महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल थे।