टेंडर हार्ट स्कूल में शरद महोत्सव की रंगारंग शुरुआत, शिक्षा संग मनोरंजन का संगम
टेंडर हार्ट स्कूल दलपुरा में आज शरद महोत्सव की शुरुआत हुई शरद महोत्सव की शुरुआत पर दीप प्रज्वलन करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश कुमार मिश्रा एवं प्रसिद्ध शायर और बालिका उच्च विद्यालय के पूर्व प्राचार्य रेयाज अहमद ने बच्चों को संबोधित किया संबोधित करते हुए अतिथि दया ने कहा कि की विद्यालय परिसर में 6 दिवसीय शरद महोत्सव एक संस्कृत शैक्षणिक मनोरंजन प्रस्तुत करता है पढ़ाई लिखाई के वातावरण से थोड़ा भिन्नता बरतते हुए यह कार्यक्रम बच्चों के बौद्धिक विकास को स्थापित करता है। आज के परिवेश में विद्यालय में छुट्टियों के बजाय इस तरह के कार्यक्रम मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा भी प्रदान करते हैं। आज दो प्रतियोगिताएं आयोजित थी जिसमें अंग्रेजी में स्केच तथा काव्य पाठ दो समूह में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में कुल 80 प्रतिभागी थे। बच्चों ने रश्मिरथी,तथा दिनकर, गोपाल दास नीरज आदि के द्वारा रचित कविताओं का पाठ किया। इस शरद महोत्सव का थीम क्षेत्रीय विविधता थी। बच्चों ने भिन्न-भिन्न राज्यों के रूप में अपनी प्रस्तुति देकर उनके बारे में अंग्रेजी में आलेख प्रस्तुत किया।
