तीस एकड़ में लगे पोस्ट की खेती को लातरेहार पुलिस ने किया नष्ट
लातेहार ज़िले के बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत बालूभांग पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में अफ़ीम की खेती बदस्तूर जारी है । अफ़ीम की खेती करने वाले तस्कर वन क्षेत्रों में अफ़ीम की खेती करने की गुप्त सूचना लातेहार एसपी अंजनी अंजन मिली थी । सूचना के बाद पुलिस की एक टीम गठित की गई पुलिस की टीम ने लगभग तीस एकड़ भूमि पर अवैध रूप से लगी पोस्ते की फसल को नष्ट की गई है । पुलिस की एस करवाई से अफ़ीम अफ़ीम की खेती करने वाले लोगो में बेचैनी बढ़ गई है वही लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बारियातू थाना क्षेत्र के बालूभांग पंचायत के विभिन्न गांवों में पोस्ता की खेती की गयी है। इस सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने डाकादिरी, हेरनहोपा, जुआठ गढ़ा, दुमुहान का दौरा किया। इस दौरान करीब तीस एकड़ भूमि में लगी पोस्ते की खेती को नष्ट कर दिया। कि पुलिस पोस्ता की खेती और इससे जुड़े लोगों की पहचान करने में जुटी है। पोस्ते की खेती वाली जमीन का भी सत्यापन किया जा रहा है।
