तीन राज्यों में बीजेपी की जीत नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का नतीजा: कमलेश

0
01cfe9fc-45b5-48c8-a5a7-698a6d41e33b

तीन राज्यों में बीजेपी की जीत नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का नतीजा: कमलेश

पलामू: देश के तीन राज्यों छत्तीसगढ़ राजस्थान व मध्य प्रदेश में भाजपा की जीत ने नरेंद्र मोदी व अमित शाह के कुशल नेतृत्व का सुबूत है। यह बात राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत गुट) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कही। सिंह ने कहा कि चार राज्यों के चुनाव में तीन राज्यों में बीजेपी की जीत ने यह साबित कर दिया है कि जनता जागरूक हो गई है। जनता ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वाश जताने के साथ साथ उनके वायदे पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वाश पाने में बीजेपी कामयाब रही है, आगे और आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले लोक सभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन प्रचंड बहुमत लेकर आयेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड की सभी लोकसभा सीटें बीजेपी गठबंधन के खाते में डालने के लिए गठबंधन पूरी ताकत के साथ जुटा है। उन्होंने तीन राज्यों की जीत पर एनडीए के देश व झारखंड राज्य के नेताओं को बधाई दी है। उधर एनसीपी के हुसैनाबाद कार्यालय में भी जश्न का माहौल है। कार्यकर्ता एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं और मिठाई बांट रहे हैं। हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के सभी पांच प्रखंडों में भी एनसीपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *