तीन जनवरी को मनाया जाएगा जयपाल सिंह मुंडा की जयंती कार्यक्रम

तीन जनवरी को मनाया जाएगा जयपाल सिंह मुंडा की जयंती कार्यक्रम
बरवाडीह: प्रखण्ड मुख्यालय बरवाडीह में झारखंड आंदोलनकारी द्वारा बरवाडीह में अगामी 3 जनवरी को स्वर्गीय जयपाल सिंह मुंडा की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह शामिल होंगे। झारखंड आंदोलनकारी का एक प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को स्थानीय मनिका विधानसभा क्षेत्र के उत्कृष्ट विधायक रामचंद्र सिंह के मंगरा स्थित आवास पर अलीहसन अंसारी के नेतृत्व में पहुंचकर उन्हें इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मुख्य अतिथि के रूप मेंआमंत्रण किया है। और माननीय विधायक श्री सिंह ने आमंत्रण स्वीकार भी किया। इसकी जानकारी देते हुए राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सह चिन्हित झारखंड आंदोलनकारी के केंद्रीय सचिव अली हसन अंसारी ने बताया कि आगामी 3 जनवरी को स्वर्गीय जयपाल सिंह मुंडा का प्रखंड मुख्यालय में आंदोलनकारी द्वारा जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता को लेकर जोर-शोर से अभियान चलाया जा रहा है मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष सह कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नसीम अंसारी , कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी,सुजीत गुप्ता समेत कई लोग शामिल थे।