तीन बच्चों की मां नॉर्वे की राजकुमारी मार्था लुईस ने ‘जादूगर’ वेरेट से की शादी; एंजेल से बात करने का दावा

0
Untitled

नॉर्वे की राजकुमारी मार्था लुईस ने शनिवार (31 अगस्त) को अमेरिकी स्वघोषित जादूगर ड्यूरेक वेरेट से शादी कर ली. इन दोनों की शादी ने नॉर्वे में लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है. इस शादी में शामिल होने वालों से कहा गया था कि मेहमान मोबाइल फोन या कैमरे का इस्तेमाल न करें और सोशल मीडिया पर इसको लेकर कोई पोस्ट भी न करें.

52 साल की तलाकशुदा मार्था लुईस का दावा है कि उनके पास दिव्यदृष्टि है जिसके जरिए वो स्वर्गदूतों से बात कर सकती हैं. वहीं, कैलिफोर्निया निवासी 49 साल के वेरेट खुद को “छठी पीढ़ी का जादूगर” कहते हैं और कीमती सोने के पदक बेचते हैं, जिनके बारे में उनका कहना है कि वे लोगों की जान बचाते हैं. जून 2022 में सगाई के बाद मार्था लुईस ने इंस्टाग्राम पर कहा, “मैं बहुत आध्यात्मिक हूं, ऐसे व्यक्ति के साथ रहना बहुत अच्छा है जो इसे अपनाता है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *