“टावर चौक में महिला दिवस पर नारी शक्ति का सम्मान समारोह”

अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय महिला परिषद, ओजश्वीनी द्वारा आज टावर चौक स्थित शिव पार्वती मन्दिर में एक बैठक किया गया जिसमें मुख्य रूप से अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के धनबाद विभागाध्यक्ष रविशंकर पांडेय जी एवं जिला अध्यक्ष रितेश पांडेय जी उपस्थित रहे। बैठक में महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारीशक्ति को सम्मान किया गया।
मौके पर राष्ट्रीय महिला परिषद की जिला अध्यक्ष पूनम सिन्हा, ओजश्वीनी की उपाध्यक्षा काजल सिन्हा, छोटी कुमारी सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और ओजश्वीनी कि बहने थी।