स्वर्वेद शोभा यात्रा: गिरिडीह में निकली भव्य यात्रा
स्वर्वेद शोभा यात्रा: गिरिडीह में निकली भव्य यात्रा
विहंगम योग संत समाज, गिरिडीह द्वारा गुरुवार, 19 मार्च 2026 को भव्य स्वर्वेद शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा सद्गुरु सदाफलदेव ब्रह्म विद्या विहंगम योग संत समाज गिरिडीह के तत्वावधान में निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यात्रा के दौरान “सद्गुरु” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। सभी श्रद्धालु झंडा मैदान में एकत्रित हुए, जहां सद्गुरु की पूजा-अर्चना के पश्चात शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ। भजन और जयकारों के साथ यह यात्रा झंडा मैदान से प्रारंभ होकर चंदौरी रोड, कालीबाड़ी होते हुए नेताजी चौक तक पहुंची।
यात्रा के समापन पर आरती, वंदना और शांति पाठ का आयोजन किया गया तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
विहंगम योग ऋषि विद्या ज्ञान का एक दिव्य स्रोत है, जिसके अध्ययन एवं अनुशीलन से व्यक्ति आंतरिक आत्मिक यात्रा का अनुभव करता है और अपने जीवन को उच्च आध्यात्मिक स्तर पर ले जाता है।
इस अवसर पर अमित भदानी, अरुण गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नगर निगम गिरिडीह की महापौर श्रीमती प्रमिला मेहरा भी शोभा यात्रा में शामिल हुईं।
कार्यक्रम में गुरु भाई डॉ. रामजी सिंह, अनिरुद्ध राम, डॉ. रमेश राम, मोतीलाल जी, नीरज गुप्ता, सुधांशु कुमार, संतोष कुमार, प्रभात कुमार, डॉ. आनंद कुमार, सुजय भदानी, अवधेश कुमार, तालो महतो, विक्की बरनवाल, विशाल कुमार सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
साथ ही गुरु बहनों में बसंती देवी, रेखा गुप्ता, पुष्पा देवी, स्मृति भदानी, गीता भदानी, पार्वती देवी, शारदा देवी सहित कई महिलाएं शामिल रहीं।
इसके अतिरिक्त उमाशंकर चरण पहाड़ी, अशोक वैशाखियार, राजकुमार चरण पहाड़ी, नवीन गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में थाना प्रभारी, डीएसपी एवं उनकी टीम की भी उपस्थिति रही।
गिरिडीह शहर में निकाली गई इस भव्य शोभा यात्रा की लोगों ने काफी सराहना की।

