*स्वर्गीय लाल अरविन्द नाथ शाहदेव स्मृति, तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन *
*स्वर्गीय लाल अरविन्द नाथ शाहदेव स्मृति, तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन *
दिनांक 24/10/2025 से 26/10/2025तक
पालकोट/ गुमला
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपार हर्ष के साथ फुटबॉल खेल प्रेमियों को सूचित किया जाता है की पालकोट प्रखंड के बघिमा अम्बाटोली मे स्वागरीय लाल अरबिंद नाथ शाहदेव स्मृति तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है जिसमे आप सभी खेल प्रेमी भाग ले सकते है |
इस प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले प्रतिभागियों मे प्रथम पुरस्कार जितने वाले टीम को 31000 हजार की राशि पुरस्कार स्वरुप प्रदान की जाएगी वही दूसरे स्थानपर जीत दर्ज प्राप्त करने वाले टीम को 21000 हजार की राशि दी जाएगी और तीसरे स्थान मे पहुंचने वाले टीम को 11000की राशि दी जाएगी और चतुर्थ प्रतिभागी टीम को उत्साह वर्धन के रूप मे एक सेट जर्सी दी जाएगी|
इस खेल आयोजन का उद्देश्य खेल के प्रति जागरूक करना और खेल प्रेमियों का हौसला बढ़ाना इस खेल मे आयोजन समिति के द्वारा अध्यक्ष पद के रूप मे सावन लोहरा का चयन किया गया वही सचिव की जिम्मेवारी सुधीर खड़िया को दिया गया है|
कोषाध्यक्ष के रूप मे सचिन किंडो का चयन किया गया है| इस खेल मे मुख्य संरक्षण डॉ अंशुमान शाहदेव एवं डॉ आनंद रंजन शाहदेव होंगे| वही संरक्षक के रूप मे मठा खड़ियाऔर दुर्गा सिंह का भी चयन किया गया है|
इस खेल मे मुख्य अथिति के रूप मे राजधानी, रांची के सुप्रसिद्ध ख्याति प्राप्त प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ करुणा शाहदेव उपस्थित होंगी और विजेता टीम को उनके हाथो द्वारा सम्मान प्रदान किया जायेगा|
इस लिए सभी फूलबाल खेल प्रेमियों से विनम्र आग्रह की आप सभी सम्मिलित होकर इस खेल मे आनंद ले और खेल को सफल बनावे|

