सुखाड़ में भी 3 माह से नहीं मिला राशन डीलर के खिलाफ पहुंचे उपायुक्त कार्यालय, राशन के लिए लगाया गुहार

0

सुखाड़ में भी 3 माह से नहीं मिला राशन डीलर के खिलाफ पहुंचे उपायुक्त कार्यालय, राशन के लिए लगाया गुहार

पलामू जिले के पाटन प्रखंड के नौडीहा पंचयात अंतर्गत ग्राम पाल्हे के जनवितरण प्रणाली दुकानदार उमेश कुमार पे लगातार राशन वितरण में गड़बड़ी करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। इस बात की शिकायत लेकर सैंकड़ो की संख्या में लोग उपायुक्त कार्यलय के समक्ष पहुंच और विरोध जताया

ग्रामीणों का कहना है कि डीलर द्वारा जुलाई, अगस्त, सितंबर माह का मिलने वाला राशन को मात्र 1 माह का राशन सभी लाल कार्ड धारियों को प्रति व्यक्ति 3.5 केजी के हिसाब से दिया जा रहा है।
साथ ही पीला कार्ड धारियों को 35kg के जगह किसी 20 तो किसी 15 kg ही दिया जा रहा है।
लेकिन लाभुकों से अंगूठा हर माह में लगवाया जा रहा सभी से 5 केजी प्रति व्यक्ति के हिसाब से सिग्नेचर करवा लिया जा रहा।
जब लाभुक द्वारा इन सब मामले को लेकर विरोध किया जा रहा है तो डीलर द्वारा कहा जाता है की सरकार के तरफ से इतना ही आ रहा।
एक तरफ लोग सुखाड़ से त्रस्त है तो दूसरी तरफ डिलरों की मनमानी

क्या इन गरीबों का राशन प्रति यूनिट 5 केजी मिलेगा और ऐसे जन वितरण प्रणाली दुकानदार पे अधिकारी कोई करवाई करेंगे या फिर जन वितरण प्रणाली दुकानदार की बढ़ते रहेगी मनमानी।

मौके पर, उर्मिला देवी,मूंगा देवी, अनारु देवी, रघुनाथ विश्वकर्मा, मंजू देवी, राजकली देवी, किशुन राम, अर्जुन भुइयां, रानी देवी उषा देवी, आरती देवी सहित सैंकड़ों ग्रामीण मौजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *