सुहेलदेव रजवार भवन का विधायक ने किया उद्घाटन

सुहेलदेव रजवार भवन का विधायक ने किया उद्घाटन
अब रजवार परिवारों को शहर में भटकना नहीं पड़ेगा:कमलेश
रजवार समाज को भाजपा नेता सह विधायक कमलेश कुमार सिंह ने हुसैनाबाद शहर में महाराजा सुहेलदेव रजवार भवन का तोहफा देकर उन्हें हुसैनाबाद में बड़ी मान प्रतिष्ठा देने का काम किया है। विधायक कोटा की राशि से निर्मित महाराजा सुहेलदेव रजवार भवन का उद्घाटन विधायक कमलेश कुमार सिंह ने मंगलवार को किया। इस मौके पर राजवंशी समाज की ओर से विधायक कमलेश कुमार सिंह को सम्मानित किया गया व उनका आभार व्यक्त किया गया। विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि वह अपने क्षेत्र के सभी समाज के लोगों को मान प्रतिष्ठा देने का काम शुरू से करते हैं, आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि रजवार समाज के लोगों को अपने समाज की बैठक करने, बैठने या शहर में आराम करने की कोई जगह नहीं थी। समाज के लोगों के आग्रह पर उन्होंने विधायक कोटा की राशि से भवन का निर्माण कराने का काम किया। अब रजवार परिवार को शहर में इधर उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी। वह अपने भवन में बैठक कर सकते हैं, आराम कर सकते हैं, कार्यक्रम कर सकते हैं। विधायक ने कहा कि इस समाज को सदियों से किसी नेता जनप्रतिनिधि ने आगे नहीं आने दिया। उन्होंने हमेशा रजवार समाज को आदर सम्मान देने का काम किया है। उनके दुःख सुख में साथ रहते हैं। उन्होंने कहा कि वह रजवार समाज के लोगों को क्या दिया है, यह बात समाज के लोग खुद जानते हैं। भाजपा नेता ओपी राजवंशी ने कहा कि विधायक कमलेश कुमार सिंह ने समाज को जो सम्मान दिया है, इसे कभी भुला नहीं जा सकता। विजय राजवंशी ने कहा कि रजवार समाज को मान प्रतिष्ठा देने के मामले में राज्य के पहले विधायक कमलेश कुमार सिंह जी हैं। रजवार समाज को भवन का तोहफा देकर दुर्गा पूजा में उनकी खुशी को दोगुना कर दिया है। माता रानी उन्हें इसका इनाम जरूर देंगी। मौके पर भाजपा के युवा नेता सूर्या सिंह,महेंद्र राजवंशी, ओमप्रकाश राजवंशी,राजा राजवंशी, मुखिया प्रमोद रजवार, दिनेश राजवंशी, नरेश राजवंशी, सुदर्शन राजवंशी, विनय रजवार, कार्तिक राजवंशी, जानकी रजवार, शिवप्रसाद रजवार, सुरेश राजवंशी,बीरेंद्र राजवंशी, उपेंद्र राजवंशी,संतोष राजवंशी के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।