सतबरवा से बनारसी की खबर: हर्ष ज्वेलर्स एंड बर्तन दुकान का भव्य उद्घाटन
पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड, जिला मुख्यालय के अंतर्गत मेन रोड साहू परिसर में आज “नमो मंत्र” के पवित्र उच्चारण के साथ हर्ष ज्वेलर्स एंड बर्तन दुकान का विधिवत और भव्य उद्घाटन किया गया।
दुकान के प्रोप्राइटर प्यार प्रसाद सोनी ने बताया कि उनकी दुकान पर सोने-चांदी के आकर्षक गहनों के साथ-साथ ग्रह रत्नों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। उन्होंने विशेष रूप से जोर देकर कहा, “हमारा उद्देश्य हर वर्ग के लिए उचित मूल्य पर उच्च गुणवत्ता के आभूषण उपलब्ध कराना है। खास तौर पर शादी-विवाह जैसे अवसरों पर उन गरीब परिवारों को भी किफायती दामों पर गहने उपलब्ध कराएंगे, जो आर्थिक तंगी के कारण इन्हें खरीदने में असमर्थ होते हैं।”
यह नई दुकान न केवल सतबरवा, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लिए भी एक विश्वसनीय और किफायती खरीदारी का केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दुकान को शुभकामनाएं दीं।

