सतबरवा प्रखंड में सरहुल पूजा की भव्य तैयारियां शुरू

सतबरवा प्रखंड में सरहुल पूजा की भव्य तैयारियां शुरू

सतबरवा (पलामू): 21 मार्च को आयोजित होने वाले पारंपरिक सरहुल पूजा की धूमधाम की तैयारियों को लेकर ट्रेनिंग कॉलेज के सरना कमिटी के अध्यक्ष विष्णु देव उरांव, संरक्षक सह पाकी विधायक प्रतिनिधि एवं जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि अजय उरांव, पाहन रामप्यारी उरांव तथा कविता माता के नेतृत्व में एक व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।

कई वर्षों से सरहुल पूजा यहां धूमधाम से मनाया जाता रहा है। इस वर्ष भी इसे और भव्य रूप देने के लिए सक्रिय तैयारियां चल रही हैं। सफाई अभियान के दौरान परिसर को चमकाने के साथ-साथ पूजा स्थल को पूरी तरह स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया गया।

मौके पर कविता उरांव, सबिना बिंदो, रवीना उरांव, अजीत उरांव, अक्षय उरांव, प्रदीप उरांव तथा सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहे और सफाई कार्य में सक्रिय भाग लिया।

सरना कमिटी के पदाधिकारियों ने बताया कि सरहुल पूजा को पर्यावरण-अनुकूल और भव्य बनाने के लिए आगे भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।