सतबरवा प्रखंड के बकोरिया में श्रीमद् रामचरितमानस नवाहन पाठ के २१वें अधिवेशन महायज्ञ का शुभारंभ
सतबरवा प्रखंड के बकोरिया में श्रीमद् रामचरितमानस नवाहन पाठ के २१वें अधिवेशन महायज्ञ का शुभारंभ
बकोरिया (सतबरवा प्रखंड) | १८ मार्च २०२६ – महावीर मंदिर के प्रांगण में आज श्रीमद् रामचरितमानस नवाहन पाठ के २१वें अधिवेशन महायज्ञ की कलश यात्रा के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। यह पावन कार्यक्रम १८ मार्च से २८ मार्च तक चलेगा। मुख्य यजमान सजिनदर बैठा अपनी पत्नी के साथ कलश लेकर मंदिर पहुंचे और संयुक्त रूप से यज्ञ की औपचारिक शुरुआत की।
कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता आशिष कुमार सिन्हा, जिला परिषद सदस्य सुधा कुमारी, मुखिया संतोष उरांव, पंचायत समिति सदस्य कविता देवी, एसआई रेनु देवी, जिला परिषद सांसद प्रतिनिधि सोनु सिकंदर, अजय उरांव सहित गणमान्य नागरिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
मौके पर यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष सोनु सिकंदर, एसआई सुधीर सिंह, कमलेश प्रसाद, राजू प्रसाद, अमर कुमार, अनिल साव, विकास कुमार, दीना प्रसाद, कचन प्रसाद, संजय मेहता, पवन विश्वकर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
यजमान सजिनदर बैठा ने कहा, “यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है। धर्म की परमार्थ को समझने की जरूरत है। भक्ति से ही शक्ति मिलती है।”
यह महायज्ञ पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का वातावरण बना रहा है। स्थानीय लोग इन नौ दिनों में रामकथा का पूर्ण लाभ लेने के लिए मंदिर में उपस्थित होने की तैयारी कर रहे हैं।

