सतबरवा में दिव्यांग बच्चों के लिए तीन दिवसीय विशेष जांच कैंप शुरू
माननीय सर्वोच्च न्यायालय की जस्टिस जुवेनाइल कमिटी के निर्देशानुसार सतबरवा प्रखंड सभागार में दिव्यांग बच्चों की दिव्यगता की स्क्रीनिंग हेतु तीन दिवसीय विशेष जांच कैंप की शुरुआत की गई।
पलामू जिले मुख्यालय अंतर्गत सतबरवा प्रखंड के सभागार में कैंप के पहले दिन बीडीओ कृष्ण मुरारी तिर्की विशेष रूप से उपस्थित रहे। मौके पर चिकित्सक डॉ. शमशाद आलम द्वारा कुल 10 बच्चों की स्वास्थ्य जांच और स्क्रीनिंग की गई। जांच करवाने वालों में निशा कुमारी, लक्की कुमार कुशवाहा, सुखराज कुमार, प्रेम सागर, अंजली कुमारी सहित अन्य शामिल थे।
इस अवसर पर बीपीएम सब्या कुमारी, रिसोर्स शिक्षक अभिषेक कुमार, सीएचओ धावाडीह सोनाली तिर्की सहित सभी बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।
बीडीओ कृष्ण मुरारी तिर्की ने जानकारी देते हुए कहा कि जो व्यक्ति 18 वर्ष से ऊपर हैं और जिनका अभी तक विकलांगता प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है, वे भी इस कैंप में आकर लाभ उठा सकते हैं।
कैंप का उद्देश्य बच्चों की विशेष जरूरतों की पहचान कर उन्हें उचित सुविधाएं और सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। आने वाले दो दिनों में भी इसी तरह अन्य बच्चों और योग्य व्यक्तियों की जांच की जाएगी।

