सस्ती लोकप्रियता के लिए जनता के बीच सिर्फ झूठ परोसते रहते हैं गढ़वा विधायक : झामुमो
सस्ती लोकप्रियता के लिए जनता के बीच सिर्फ झूठ परोसते रहते हैं गढ़वा विधायक : झामुमो
केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक बीमार भी हो गये हैं विधायक
फोटो : प्रेस कॉन्फ्रेंस करते झामुमो नेता
गढ़वा। गढ़वा-रंका विधानसभा के वर्तमान विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी किसी भी विकास कार्य के बारे में उसकी स्थिति का न तो अध्ययन करते हैं और न ही सरकारी कार्यों की जानकारी लेते हैं। वे केवल सस्ती लोकप्रियता के लिए मीडिया में, विधानसभा के पटल पर एवं जनता के बीच झूठ परोसते रहते है। साथ ही आये दिन गलत बयानबाजी कर, विकास के कार्यों में बाधा उत्पन्न कर आम जनता को भ्रमित करना उनकी नियति बन गई है। झामुमो जिलाध्यक्ष शंभु राम ने बुधवार को झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर उक्त बातें कही। ं
झामुमो नेताओं ने कहा कि गढ़वा विधायक श्री तिवारी सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी बीमार हैं। उन्हें बेहतर इलाज कराकर गढ़वा के विकास के बारे में सोचना चाहिए। फिलहाल उन्हें गढ़वा के विकास कार्य से कोई लेना देना नहीं है। बस वे एक लाफींग मैन की तरह गलत बयानबाजी कर जनता के बीच में हंसी के पात्र बन रहे हैं। झामुमो नेताओं ने कहा कि विधायक को मिथिलेश फोविया रोग हो गया है। खाते, पीते, सोते, जागते किसी भी कार्य में इनको बिना पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर का नाम लिए नहीं रहा जाता है। वर्तमान सोनपुरवा में नगर परिषद्, गढ़वा का कार्यालय निर्माण कार्य प्रगति पर है। परन्तु विधायक द्वारा बार-बार अनाप-सनाप बयानबाजी किया जा रहा है। उक्त भूमि कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद् गढ़वा द्वारा अंचल अधिकारी से लेकर उपायुक्त गढ़वा एवं झारखण्ड सरकार के सचिव के ज्ञापांक-02/न.वि./भू.अधि.- 11/2018/903 के द्वारा उपायुक्त गढ़वा को निर्देशित किया गया है। नगर परिषद् गढ़वा के कार्यालय भवन निर्माण के लिए गैरमजरूआ मालिक किस्म- टांड-1 मौजा-सोनपुरवा, खाता संख्या-158, प्लॉट सं.-621 कुल रकबा-2.00 एकड़ भूमि निःशुल्क नगर विकास एवं आवास विभाग झारखण्ड को हस्तांतरित किया गया है। फिर भी बगैर जानकारी लिए विधायक किस प्रकार से उक्त भूमि को तालाब का भूमि बता कर भ्रम फैला रहे हैं। झामुमो का विधायक से अपील है कि कोई बात बोलने या आरोप लगाने के पहले वे अध्ययन कर लें। यदि वे अपनी बीमारी की हालत के कारण अध्ययन नहीं कर पा रहे हैं तो कोई पढ़ा लिखा व्यक्ति को साथ में रख लें। ताकि अपने बयानबाजी पर जनता के बीच हंसी का पात्र नहीं बनना पडे़। झामुमो नेताओं ने कहा कि विधायक श्री तिवारी ने न तो अपने पूर्व के कार्यकाल में कोई विकास कार्य किया है और न ही वर्तमान में कर रहे हैं। वे पूर्व मंत्री श्री ठाकुर द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यां में ठेकेदारों से कमीशन के लिए अनर्गल बयानबाजी करते हैं। कमीषन मिलते ही वे मौनी बाबा बन जाते हैं। झामुमो नेताओं ने कहा कि विधायक ने विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाया था। सरकार की ओर से क्या जवाब मिला उसको भी उन्हें जनता के बीच रखना चाहिए था। परंतु वे सिर्फ जनता को भ्रमित करने में लगे हैं। विधायक का ही देन है कि नगर परिषद्, गढ़वा का कचरा, डंपिंग का मामला कभी परिहारा गांव तो कभी सुखबाना गांव में यहां वहां कर आज शहर को नरक बना दिया गया है। वे बीमारी का बहाना बनाकर क्षेत्र एवं जनता से भाग रहे हैं। मौके पर मुख्य रूप से सचिव शरीफ अंसारी, केंद्रीय सदस्य नितेश सिंह, जवाहर पासवान, तनवीर आलम मनोज ठाकुर, रेखा चौबे, असर्फी राम, फुजैल अहमद, प्रवक्ता सुजीत चंद्रवंशी, गुलाम हुसैन, अराधना सिंह, रेखा पाठक, प्रियम सिंह, हरिओम यादव, धनंजय पासवान, दिलीप गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।

