सर्व समाज के जन नायक थे कर्पूरी ठाकुर –रूचिर तिवारी

0
aecec1e2-0d0a-4407-9feb-de90fa143c27

सर्व समाज के जन नायक थे कर्पूरी ठाकुर –रूचिर तिवारी
आज भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रूचिर कुमार तिवारी नौजवान संघ के जिला सचिव अभय कुमार भूइंया, दिनेश राम,अनुज कुमार ठाकुर, सुरेश ठाकुर ने कर्पूरी ठाकुर जी के जयंती के अवसर पर चैनपुर स्थित उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर जिला सचिव श्री रुचिर तिवारी ने माल्यार्पण करने के बाद आम लोगों को संबोधित करते हुए कहा। जननायक कर्पूरी ठाकुर समस्तीपुर जिले के पितौंझिया गांव में नाई समाज में 24 जनवरी 1924 को हुआ था। वह साल 1952 में पहली विधायक चुने जाने के बाद आजीवन वह किसी न किसी सदन के सदस्य रहे। 1970-79 के बीच बिहार के दो-दो बार मुख्यमंत्री और बाद में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे।कर्पूरी ठाकुर एक महान व्यक्तित्व थे स्वतंत्रता आंदोलन के साथ-साथ वह सामाजिक कुरीतियां, जातिवादी व्यवस्था समाज के अंतिम व्यक्तियों तक मूलभूत सुविधा कैसे उपलब्ध हो इसकी लड़ाई हुई हमेशा लड़ते रहे उन्होंने जाट की नहीं बल्कि जमाई की राजनीति की और तभी वह जननायक कह गए बिहार राज्य के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके थे ऐसे जननायक नेता का जयंती तभी सार्थक होगा जब आज के युवा वर्ग उनकी जीवनी को पड़ेगा और उनके जीवनी से आदर्श को सीख लेते हुए सामाजिक बदलाव की ओर कार्य करेंगे तभी कर्पूरी ठाकुर जी के समाजवाद का सपना साकार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *