सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा में त्रिदिवसीय कार्यशाला का समापन

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा में त्रिदिवसीय कार्यशाला का समापन

आज दिनांक 30/03/2026 सोमवार को त्रिदिवसीय विद्यालयी वार्षिक आचार्य कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यक्रम के तीसरे दिन का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के कोषाध्यक्ष श्री पवन कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। वंदना सत्र के पश्चात विद्यालय के आचार्य श्री गौरव मुखर्जी ने पठन-पाठन की नई तकनीकों पर चर्चा की। आचार्य जी और दीदी जी ने भी विद्यालय के उत्थान के लिए अपने विचार साझा किए। वाटिका प्रभारी कल्पना कुमारी ने TLM, PLM और TLE के प्रयोग की नई तकनीकों को बताया और विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के परिणामों पर चर्चा की। वर्तमान सत्र में विद्यालय के भैया-बहनों को विभिन्न स्तरों पर पुरस्कृत किया गया। सेवा प्रकल्प पर भी चिंतन किया गया। आचार्य श्री नलिन कुमार ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा को आत्मसात करने की बात कही। विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष श्री प्रदीप जैन ने बच्चों के कौशल विकास पर जोर देने की बात कही। प्रधानाचार्य श्री आनंद कमल ने विभाग व आचार्य, दीदी जी के दायित्वों की घोषणा की और आगामी सत्र के लिए सबको शुभकामनाएं दीं। अंत में, त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का समापन संघ प्रार्थना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।