सरकारी स्कूलों में टीचर नहीं ला सकेंगे मोबाइल फोन

0
Untitled

सरकारी स्कूलों में टीचर्स नहीं ला सकेंगे मोबाइल फोन

जयपुर। शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने बयान दिया है कि अब सरकारी स्कूलों को टीचर्स को मोबाइल लाने पर रोक लगेगी। मोबाइल को पूरी तरह से बैन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोबाइल एक बीमारी है। टीचर्स मोबाइल पर शेयर मार्केट और न जाने क्या-क्या देखते रहते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।

दिलावर अपने जयपुर में आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि टीचर्स को मोबाइल लाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कोई गलती से ले भी आया तो मोबाइल प्रिंसिपल के पास जमा कराना होगा जो उनको छुट्‌टी के बाद मिल पाएगा।
इमरजेंसी के समय प्रिंसिपल को फोन कर सकेंगे और वही संबंधित शिक्षकों को सूचना देंगे। कारण स्पष्ट होने पर ही प्रिंसिपल संबंधित शिक्षक से बात करवाएंगे।

शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा- हम कोई बड़ा फैसला नहीं ले रहे हैं। जो पहले से नियम बने हुए हैं, उनकी पालना करवाने की कोशिश कर रहे हैं।

स्कूलों के खेल मैदानों से हटेगा अतिक्रमण

स्कूलों के कई खेल के मैदानों में अतिक्रमण हो रहा है। अतिक्रमण को हटाने का काम अभियान शुरू कर दिया है। इस तरह से जो छोटी-छोटी समस्याएं थीं। हम उनका निराकरण करने का काम कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *