सर्जरी वार्ड में इलाजरत पलामू का कैदी हथकड़ी निकाल कर फरार
रिम्स के सर्जरी वार्ड में इलाजरत पलामू का कैदी हथकड़ी निकाल कर फरार।
रांची।। रिम्स के सर्जरी वार्ड में इलाजरत पलामू का कैदी हथकड़ी निकाल कर फरार हो गया। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले कैदी श्याम किशोर चौधरी को 13 अप्रैल को रिम्स भर्ती कराया गया था पेट के ऑपरेशन के बाद 16 अप्रैल को सर्जरी वार्ड में शिफ्ट किया गया था। श्याम किशोर चौधरी की सुरक्षा में पलामू जिला बल के हवलदार शनिचरवा उरांव और जीत लाल महतो तैनात थे। पलामू से रिम्स पहुंचे दोनों पुलिस कर्मियों ने मामले की जानकारी बरियातू थाना को दी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है वही बरियातू पुलिस को पूछताछ में कैदी की सुरक्षा में तैनात जवानों ने बताया कि सुबह पांच लघु शंका के लिए गया था। जबकि जीतलाल महतो ने बताया कि पेट खराब होने की वजह से वह शौचालय जाने के बाद रिम्स दवाखाना दवा लाने गया था। इसी दौरान कैदी फरार हो गया
