सरहुल पूजा में शामिल हुए झारखंड विधानसभा सभापति एवं लोकप्रिय विधायक रामचन्द्र सिंह
सरहुल पूजा में शामिल हुए झारखंड विधानसभा सभापति एवं लोकप्रिय विधायक रामचन्द्र सिंह
📍 सतबरवा (दुलसुलमा) :- झारखंड विधानसभा के सम्मानित सभापति एवं मनिका विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक आदरणीय श्री रामचन्द्र सिंह जी ने आज सतबरवा के दुलसुलमा में आयोजित प्रकृति पर्व सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
उनके आगमन पर आदिवासी समाज की माताओं एवं बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार उत्साहपूर्वक नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुति दी। माला पहनाकर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर और पारंपरिक स्वागत गीत गाकर उन्होंने विधायक जी का भव्य स्वागत किया। पूरा माहौल आदिवासी संस्कृति की जीवंतता से भर गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री रामचन्द्र सिंह जी ने कहा,
“सरहुल पर्व हमारी समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और विरासत का जीवंत प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति के साथ जोड़ता है और आपसी भाईचारे, सौहार्द तथा सामूहिकता का संदेश देता है।”
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि प्रमोद यादव, अमित कुमार, अवधेश सिंह, भृदुल सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय माताएँ, बहनें और पुरुष वर्ग ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सरहुल महोत्सव की यह शानदार शाम आदिवासी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का सुंदर उदाहरण बन गई।

