सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गिरिडीह में ‘रन फॉर यूनिटी’ का हुआ आयोजन

0
1bddd27a-8493-4089-a094-6646caaa71fc

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गिरिडीह में ‘रन फॉर यूनिटी’ का हुआ आयोजन

सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जिला प्रशासन और पटेल जयन्ती समारोह समिति द्वारा झंडा मैदान में रन फ़ॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस दौरान सबसे पहले सरदार पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित कर रन फ़ॉर यूनिटी की शुरुआत की गई, इस दौरान सभी को एकता व अखंडता का संकल्प दिलाया गया।
झंडा मैदान से निकल कर रन फॉर यूनिटी शहर भर का भ्रमण की। इस दौरान नगर थाना पुलिस शहर के ट्रैफिक व्यवस्था पर खास नजर रखे हुए थी। शहर भ्रमण करते हुए रन फॉर यूनिटी वापस झंडा मैदान पहुंच कर समाप्त हुआ।

मौके पर डीएसपी संजय राणा, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, चुन्नुकान्त, संजीव कुमार, रविराज, कवि राज, आशुतोष तिवारी, प्रोफेसर विनीता कुमारी, मुन्ना कुशवाहा समेत कई स्कूली बच्चों के अलावा गिरिडीह पुलिस के अधिकारी और जवान शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *