SP ऑफिस के बाहर खुद को आग लगाने वाले युवक ने तोड़ा दम

0
Untitled

शाहजहांपुर एसपी ऑफिस में 5 मार्च को खुद को आग लगने वाले कांट के निवासी ताहिर की इलाज के दौरान 11 वें दिन शुक्रवार रात लखनऊ में मौत हो गई। ताहिर का दो वाहनों को लेकर चिनौर निवासी उमेश तिवारी से विवाद था। करीब 6 महीने से ताहिर उमेश तिवारी द्वारा छीने गए अपने दो वाहनों को वापस पाने के लिए पुलिस के चक्कर लगा रहा था। पुलिस की कार्यप्रणाली से परेशान होकर ताहिर ने 5 मार्च को एसपी ऑफिस में खुद को आग लगा ली थी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया था। उसका शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार किया गया था। इसके बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया था। ताहिर को आग लगाने के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था, जिसमें से तीन लोगों को अब जेल भेजा जा चुका है। कांट के सेहरान मोहल्ला निवासी ताहिर पर दो पिकअप गाड़ियां थीं। दोनों गाड़ियां डेढ़ से 2 साल से चिनौर निवासी उमेश तिवारी किराए पर ले गया था। उमेश तिवारी ने शुरू में तो दोनों गाड़ियों का किराया दिया, बाद में किराया देना बंद कर दिया। नौ अक्टूबर 2023 को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद 12 अक्टूबर 2023 को आईजीआरएस किया। 16 अक्टूबर 2023 को ताहिर ने अपने स्वामित्व के समस्त कागज दिखाकर दोनों पिकअप अपनी सुपुर्दगी में ले ली। ताहिर उक्त दोनों गाड़ियां अपने घर के बाहर खड़ी करके आवश्यक काम से मुंबई चला गया। ताहिर का आरोप था कि जब वह मुंबई में था, तब राजनीतिक दबाव में थाना सदर बाजार के प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह के कहने पर कैंट चौकी इंचार्ज, तीन चार सिपाहियों के साथ उमेश तिवारी उसके घर पहुंचा। घर में घुसकर उसने गालियां दी और ताहिर के भाई एवं मां के साथ मारपीट की। सामान तोड़ दिया। दोनों गाड़ियों की चाबी जबरन उठा ले गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *