SP के पास पहुंचा मंगेतर, शादी से पहले ऐसा क्या देख लिया

0
download

SP के पास पहुंचा मंगेतर, शादी से पहले ऐसा क्या देख लिया

 

उत्तर प्रदेश के भदोही से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. मामले की पुलिस को शिकायत मिलते ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

औराई थानाध्यक्ष मदनलाल ने बताया कि खमरिया पुलिस चौकी के पास रहने वाले एक 28 साल के युवक ने 20 दिसंबर को SP से मुलाकात की. इसके बाद युवक ने एक शिकायत दर्ज कराई कि जिस महिला से उनकी शादी होने वाली है. उसकी इंस्टाग्राम आईडी हैक कर किसी ने फोटो को एडिट कर अश्लील फोटो में बदल दिया है और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है.

अपनी शिकायत में युवक ने यह भी बताया कि फोटो के साथ इंस्टाग्राम पर मैसेज पोस्ट किया गया था, जिसमें कहा गया है कि एक खास अकाउंट पर 500 रुपये भेजकर वीडियो देख सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *