सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने झंडा मैदान में किया झंडोत्तोलन किया, तिरंगे को दी सलामी

0
77578829-d9bc-4cd9-83a9-dee7bbc86f25

सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने झंडा मैदान में किया झंडोत्तोलन किया, तिरंगे को दी सलामी

गणतंत्र दिवस के मौके पर कई विभाग की ओर से निकाली गई झांकी

जनहित से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतार रही है राज्य सरकार: कृषि मंत्री

गिरिडीह:- 75वंे गणतंत्र दिवस के मौके पर शुक्रवार को गिरिडीह में भी देश के आनबान शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जिला प्रशासन के साथ विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वाजारोहण किया गया। वहीं राजनीतिक दलों के पार्टी कार्यालय में भी जिला अध्यक्ष के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया फहराया गया। मुख्य कार्यक्रम स्थानीय झंा मैदान में हुआ। जहां सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। इस दौरान मंत्री बादह पत्रलेख के साथ डीसी नमन प्रियेश लकड़ा व एसपी दीपक कुमार शर्मा ने पैरेड का निरीक्षण किया। पैरेड में जिला पुलिस बल के जवानों के साथ उत्पाद विभाग के जवान, होम गार्ड जवान, बीएनएस डीएवी के छात्राए, सर जेसी बॉस स्कूल की छात्राए, कार्मेल स्कूल की छात्राए भी शामिल हुई।

मौके पर डीसी एसपी के साथ जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीना मिश्रा, एसडीपीओ अनिल सिंह, डीएसपी संदीप सुमन, एसडीएम विशालदीप खलखो समेत अन्य विभागों के अधिकारी और कांग्रेस के अध्यक्ष धनंजय सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री बादल पत्रलेख ने हेमंत सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा की राज्य सरकार लगातार जनहित के योजना को तेजी के साथ लागू करने की दिशा में कार्य कर रही है। किसानों के आय को दुगुना करने को लेकर कई योजनाएं चलाई जा रही है।

इस दौरान झंडा मैदान में अलग-अलग विभागों की ओर से झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया। जिसमें शिक्षा विभाग के साथ उत्पाद विभाग, महिलाओं के जीवन को आत्म निर्भर बनाने के लिए संचालित जेएसएलपीएस के योजनाओं के साथ कई और विभागों की झांकियों का प्रदर्शन हुआ। मौके पर पुलिस जवानों के साथ कई विभागीय कर्मियों को उनके उपलब्धि पर सम्मानित भी किया गया।

इधर समाहरणालय परिसर में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, जिला परिषद में अध्यक्ष मुनिया देवी, नगर निगम में उप नगर आयुक्त स्मिता कुमारी, एसडीएम कार्यालय में एसडीएम विशालदीप खलको ने झंडोत्तोलन किया। वहीं न्यू पुलिस लाईन में एसपी दीपक कुमार शर्मा ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *