सोहसा बस और बाइक में जोरदार टक्कर छिपादोहर निवासी गंभीर रूप से घायल

बरवाडी़ह:केड़ छिपादोहर के बिच जंगल शिव मंदिर के पास सोहसा बस नंबर:JH03/5151और बाइक नंबर:JH03A/B3347 में जोरदार टक्कर हो गई जिसमें प्राप्त जानकारी के अनुसार छिपादोहर निवासी रामलाल ठाकुर का पुत्र संदीप ठाकुर (32) गंभीर रूप से घायल हो गया है,घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि संदीप ठाकुर अपने बाइक से डालटनगंज जा रहे थे,इसी बीच तिखी मोड़ जंगल शिव मंदिर के पास दुर्घटना घट गई, राहगीरों की सहयोग से छिपादोहर थाना को सूचित की गई,छिपादोहर थाना प्रभारी यकीन अंसारी के निर्देश पर एएसआई विकास सिंधु त्रिपाठी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे,और एंबुलेंस बुलाकर बरवाडी़ह स्वास्थ्य केंद्र घायल व्यक्ति को भेजा गया,और बेहतर इलाज के लिए डालटनगंज एमएमसीएच हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है,और दोनों वाहनों को जप्त कर थाना लाया गया है,वही इस संबंध में प्रशासन द्वारा जांच किया जा रहा है