सनराइज पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

0
bb18a865-7745-44ec-a9e5-b3a7e66c4182

सनराइज पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मुख्य मकसद बच्चों को विज्ञान के प्रति प्रेरित करना :-आनंद कुमार

पंडवा, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर सनराइज पब्लिक स्कूल मझिगांव में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया है ।स्कूल के छोटे बच्चो ने शिक्षकों की मदद से एक से बढ़कर एक विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किया । सोलर सिस्टम, विंड मिल , एयर प्रेशर पार्क सहित विभिन्न तथ्यों को अपनें मॉडल के माध्यम से प्रस्तुत किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आर्यभट्ट मैथमेटिक्स ओलंपियाड के निदेशक आनंद कुमार और अंग्रेजी के विद्वान शिक्षक राहुल कुमार उपस्थित रहें। दोनो ने सामूहिक रूप से उपस्थित प्रोजेक्ट लीडरों से प्रोजेक्ट से सम्बंधित अनेकों प्रश्न पूछा और बच्चो ने लगभग सभी का बेहतर रूप से जवाब भी दिया ।
उक्त मौके पर आनन्द कुमार ने कहा की हमारे देश के महान वैज्ञानिक डॉक्टर सी वी रमन के सम्मान में हम सभी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाते हैं । राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने का मकसद विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति प्रेरित करना तथा जन साधारण को विज्ञान और वैज्ञानिक उपलब्धियां के बारे में सजग करना है। आगे आनंद कुमार ने कहा की मझिगांव जैसे छोटे और सुदूरवर्ती गांव में भी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन बहुत बड़ी बात है । शिक्षकों और बच्चों के सामूहिक प्रयास उनके प्रदर्शनी में साफ झलक रहा है। निश्चित तौर पर ऐसे प्रदर्शनी से जीवन में एक बेहतर मुकाम हासिल होता है । कम संसाधन में भी यह स्कूल आसपास के गांव को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है मैं इसके लिए संचालक को बधाई देता हूं।

अपने वक्तव्य में राहुल कुमार ने कहा की सीखने की प्रक्रिया जीवन पर्यटन चलते रहती है यह कभी समाप्त नहीं होती है। मां के गर्भ से ही बच्चा सीखना शुरू कर देता है और मृत्यु तक सिखते रहता है ।सीखने का सही समय बचपन को ही माना जाता है और आज का समय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का है जो चारों तरफ आधुनिकरण में विज्ञान का बोलबाला है और छोटे-छोटे बच्चों ने इस कार्यक्रम में आर्ट एवं क्राफ्ट के माध्यम से आज के परिदृश्य में होने वाली दिन प्रतिदिन के क्रियाकलापों को बहुत ही सुंदर तरीके से कम संसाधन में दिखाने का प्रयास किया है एवं शिक्षा को गांव गांव गली गली पहुंचाने की कोशिश किया है ।

मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल सिंचू कुमार ने बताया की अपने स्थापना काल से ही स्कूल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जाना जाता है। हम सभी यह हर संभव प्रयास करते हैं की की बच्चों को सभी मामलों में एक्सपर्ट बनाया जाए। विद्यालय में बच्चों को आर्ट पेंटिंग ,संगीत सहित विभिन्न विधाओं में पारंगत किया जाता है । कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीष कुमार, शमसुद्दीन अंसारी स्वीटी ठाकुर ,किरण कुमारी, गौरव कुमार सहित सभी शिक्षकों का अहम योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *