सनातनी धर्म रक्षक अर्जुन पाण्डेय का जामुनडीह दौरा: शोक संतप्त परिवार से मिले, मानवता का संदेश दिया
सनातनी धर्म रक्षक अर्जुन पाण्डेय पहूंचे जामुनडीह।
सनातनी धर्म रक्षक अर्जुन पाण्डेय(गुरु पाण्डेय) शनिवार को जामुनडीह पहुंच कर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमीत तिवारी व शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।
मालूम हो कि पिछले दिनों भाजपा जिलाध्यक्ष अमीत तिवारी के दादी का निधन हो गया था। श्री पांडेय के साथ जामुनडीह पंचायत के मुखिया कृष्णकांत चौबे, सुनील पाण्डेय(लल्लू पाण्डेय)भी मौजूद थे।इस दौरान
सनातनी धर्म रक्षक अर्जुन पाण्डेय(गुरु पाण्डेय) ने कहा कि आजकल लोग सुख-दुख में साथ खड़े होने के बजाय सिर्फ ऑनलाइन शोक व्यक्त करने तक सीमित हो गए हैं।उन्होंने जोर देकर कहा कि सशरीर उपस्थित होकर एक-दूसरे का साथ देना ही सच्ची मानवता है।
उन्होंने कहा कि जीवन-मरण विधि के विधान हैं,लेकिन सुख-दुख में साथ खड़े होना सबसे बड़ा मानवता है और बहुत ही प्रेरणादायक है।यह हमें अपने रिश्तों को मजबूत बनाने और एक-दूसरे के प्रति संवेदनशील रहने की याद दिलाता है।

