समावेशी विकास के विपरित विकसित भारत के बदले कारपोरेट भारत को समर्पित बजट निराशाजनक: –शत्रुघ्न कुमार शत्रु

0
54b82edf-b501-47bd-9a77-a162155f0c6f

समावेशी विकास के विपरित विकसित भारत के बदले कारपोरेट भारत को समर्पित बजट निराशाजनक: शत्रुघ्न कुमार शत्रु

24 जुलाई 2024(मेदिनीनगर)
झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आज मेदिनीनगर में प्रेस बयान जारी कर वित मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केन्द्रीय बजट को समावेशी विकास के विपरित विकसित भारत के सपनों को पूरा करने के बदले कारपोरेट इंडिया को समर्पित निराशाजनक करार दिया है।
बयान में उन्होंने कहा है कि हमेशा की भांति इस बार भी मोदी सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट का चेहरा तो गरीबों का है, लेकिन इसका पूरा शरीर कारपोरेट को समर्पित है। गठबंधन की मजबूरी में एक तरफ जद यू व टीडीपी के दबाव में बिहार को 49000 करोड व आंध्रा प्रदेश के लिए 15000 करोड़ रुपए का विशेष पैकेज की घोषणा की गई, वहीं हमारे झारखण्ड जैसे कई राज्यों की भीषण उपेक्षा कर मोदी सरकार ने देश के समावेशी विकास को पलीता लगा दिया है,जिसकी हम कड़ी आलोचना करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *