समाजसेवी ने कराया सड़क मरम्मत विधायक ने निजी मद से किया सहयोग

मेराल प्रखंड के हासनदाग गांव के टांड़ टोला में जल जमाव व कीचड़ से खराब कच्ची सड़क को समाजसेवी भरदुल विश्वकर्मा ने अपने खर्चे से तथा लोगों के सहयोग से मोरम डलवा कर मरम्मत कराया था। इसकी जानकारी होते ही गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने संज्ञान लेते हुए रोड मरम्मत में लगे खर्च को निजी मद से राशि देते हुए इस कार्य के लिए भरदुल विश्वकर्मा की तारीफ किया तथा ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द यह सड़क को पीसीसी करते हुए हमेशा के लिए कीचड़ और जल जमाव वाले सड़क से छुटकारा दिलाया जाएगा। इस कार्य के लिए समाजसेवी भरदुल विश्वकर्मा प्रदीप चौबे दीपक चौबे ठाकुर चौधरी परीक्षित चौबे सत्येंद्र चौबे चंद्रिका चौधरी सहित आदि लोगों ने भी गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के प्रति आभार जताया।

You may have missed