समाजसेवी ललन शुक्ला के निधन पर शोक की लहर
समाजसेवी ललन शुक्ला के निधन पर शोक की लहर
मेदिनीनगर। पलामू के वरिष्ठ पत्रकार नीलकमल शुक्ला के पिता समाजसेवी ललन शुक्ला उम्र 82 वर्ष का निधन मंगलवार की सुबह 9:00 बजे हो गई।जानकारी के अनुसार ललन शुक्ला पिछले कई महीनो से बीमार चल रहे थे। इसी बीच मंगलवार की सुबह अचानक उनका निधन हो गया।समाजसेवी ललन शुक्ला लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कमलकेडिया गांव के निवासी थे। उनकी निधन की खबर सुनकर श्रद्धांजलि देने के लिए रिश्तेदार व स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ उनके घर पर उमड़ पड़ी। बताते चलें कि समाजसेवी ललन शुक्ला एक नेक दिल इंसान थे और वह किसी भी गरीब की मदद करने में कभी भी पीछे नहीं हटते थे। यदि कोई भी गरीब उनके पास समस्या लेकर पहुंचता तो वह उसे खाली हाथ नहीं लौटाते थे। उनके मौत के बाद से कमलकेडिया गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।उनका दाह संस्कार सम्मान के साथ कमलकेडिया अमानत नदी में किया जाएगा।समाजसेवी ललन शुक्ला अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

