समाजसेवी कमलेश ने छठ व्रती महिला को फल व पूजा सामग्री का किया वितरण।

0
95f2e939-cf56-4be6-961d-f5ea673fe2d3

 

समाजसेवी कमलेश ने छठ व्रती महिला को फल व पूजा सामग्री का किया वितरण।

मनिका: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के मौके पर मनिका पंचायत के एक वृद्ध छठ व्रती महिला को मनिका प्रखंड के समाजसेवी कमलेश प्रजापति युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मनिका मिथिलेश पासवान भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित राज उर्फ गोलू समाजसेवी बिनय मंदिरवार ने वृद्ध छठ व्रती महिला के घर जाकर नारियल सुपली चावल गुड़ अगरबत्ती सलाई व फल पूजा सामग्री एवं साड़ी का वितरण किया। वही वृद्ध छठ व्रती महिला ने कहा कि मां का आस्था रखने वाले लालसा उत्पन्न होता है तो उसे कोई ना कोई मिल ही जाता है। मौके पर समाजसेवी कमलेश ने कहा कि छठ पूजा को लेकर मनिका प्रखंड में हर्ष का माहौल है। छठ पूजा की महानता से हम सब वाकिफ हैं। आज यह पर्व पूरे विश्व में पहुंच गया है। इस मौके पर पूजन व फल सामग्री वितरण के दौरान छठ व्रती महिला ने उनका आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *