“समाजसेवा को समर्पित जीवन: बैकुंठ नाथ तिवारी का निधन, कोयल तट पर हुआ अंतिम संस्कार”
ड़मा निवासी समाजसेवी बैकुंठ नाथ तिवारी का बीती रात निधन हो गया।श्री तिवारी की विगत चार दिनों से रांची स्थित राज अस्पताल में इलाज चल रहा था। श्री तिवारी को ह्रदयाघात के बाद भर्ती कराया गया था।
बैकुंठ नाथ तिवारी सौम्य व कुशल व्यवहार के धनी व्यक्तित्व थे और सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़ कर शामिल रहते थे।श्री तिवारी का सोमवार को कोयल तट पर अंतिम दाह संस्कार किया गया।दाह संस्कार में पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी,निर्वतमान वार्ड आयुक्त विवेकानंद त्रिपाठी, प्रदीप तिवारी,राकेश तिवारी,राजकमल तिवारी, अजीत तिवारी,पंकज तिवारी, आनंद तिवारी, नितिन तिवारी,अरुण पांडेय व सामाजिक कार्यकर्ता नवीन तिवारी सहित काफी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।
इस दौरान श्री त्रिपाठी ने कहा कि यह समाजिक क्षति के साथ उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। बैकुंठ नाथ तिवारी का कुशल व्यक्तित्व समाज के लिए एक प्रेरणा है और हम सभी को इसका पालन करना चाहिए।

