समाज सेवी अजय गुप्ता के आवास पर स्टॉल लगाकर व्रतधारियों के बीच फल फूल वितरण करते लोग
समाज सेवी अजय गुप्ता के आवास पर स्टॉल लगाकर व्रतधारियों के बीच फल फूल वितरण करते लोग
थाना परिसर में छठ व्रतियों के बीच फल फूल का वितरण करते थाना प्रभारी नीतीश कुमार व अन्य
शुद्धता ,पवित्रता तथा आस्था का महान पर्व छठ के दूसरे दिन तक शहर से लेकर गांव, गांव,गली मोहल्ले तक वातावरण पूर्ण रूप से भक्ति में हो चुका था। लोग पूरी शुद्धता पवित्रता तथा समर्पण के साथ व्रत करने तथा छठ व्रत करने वाले को सहयोग करने के लिए समर्पित दिखे। महान पर्व में अपना अंशदान के उद्देश्य लोगों द्वारा जगह-जगह पर स्टाल लगाकर फल तथा पूजन सामग्री का वितरण किया गया तथा भिक्षाटन के लिए निकले व्रतधारियों को लोगों ने श्रद्धा के साथ नमन किया। थाना परिसर में प्रभारी नीतीश कुमार के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी तथा पुलिस के जवानों ने छठ करने के लिए भिक्षाटन करने आए व्रतधारियों के बीच फल फूल तथा पूजन सामग्री का वितरण किया। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी समाजसेवी अजय प्रसाद गुप्ता के आवास पर स्टॉल लगाकर लगाकर नारियल केला सेव पानी फल,धूप दीप बादाम छुहाड़ा, आदि का वितरण किया गया। मौके पर उपस्थित प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद संजय भगत जरूर रंगसाज भारत भूषण तिवारी डॉक्टर लालमोहन अशोक राम आदित्य गुप्ता भास्कर गुप्ता सरिता देवी मुखिया रामसागर मेहता आदि लोगों ने व्रत धारी के बीच फल फूल का वितरण किया। इसके अतिरिक्त भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय भगत बस स्टैंड बाजार टोला में भी व्रतधारी के बीच फल फूल तथा पूजन सामग्री का वितरण किया गया। लातदाग बाना गोंदा हासनदाग करकोमा,संगबरियां टेनार, रेज़ो दलेली अतौला पेशका चामा इत्यादि गांवों में भी सामाजिक संगठन तथा क्लब के लोगों ने छठ घाट पर साज सजावट के अलावा, भक्ति जागरण तथा भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित कर, छठ पूजा की। सभी क्षेत्रों में विगत दो-तीन दिनों से बज रहे छठ की गीतों से संपूर्ण वातावरण भक्ति में रहा।
