सलुजा गोल्ड टीएमटी बार्स ने गिरिडीह में आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 115 ग्रामीणों को मिला लाभ
सलुजा गोल्ड टीएमटी बार्स ने गिरिडीह में आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 115 ग्रामीणों को मिला लाभ
गिरिडीह, झारखंड: सलुजा स्टील एंड पावर लिमिटेड (SSPL) ने अपने सीएसआर कार्यक्रम के तहत उत्क्रमित मिडिल स्कूल, तुरुक्डीहा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। ज्योतिबा फुले ग्रामीण अनुसूचित जाति सहकारी विकास सहयोग समिति लिमिटेड के सहयोग से आयोजित इस शिविर का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाप्रबंधक उपेन्द्र सिन्हा, सेफ्टी मैनेजर प्रितेश कुमार, क्वालिटी मैनेजर विनय राय और चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।
शिविर में बिश्वासडीह, तुरूबडीहा, पूर्णानगर और आसपास के गांवों से आए 115 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें सामान्य स्वास्थ्य, बीपी और शुगर जांच, आंख और जोड़ों की जांच, तथा महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष परामर्श की सुविधा प्रदान की गई। सभी लाभार्थियों को निःशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गईं।
स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कंपनी के प्रति आभार व्यक्त किया। कंपनी ने भविष्य में भी समुदाय कल्याण और स्वास्थ्य पहलों को निरंतर जारी रखने का आश्वासन दिया।

