स्कूटी खाई में गिरने से युवक मौत

0
5529faebc18864411024ecc577862e308d479d3941771df5f4a761870f540576

देहरादून-मालसी डियर पार्क के करीब संडे को स्कूटी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी सवार का शव बरामद कर लिया है। मृतक का शिनाख्त नहीं हो पाई है।

 

पुलिस के मुताबिक, सिटी कंट्रोल रूम देहरादून से संडे को एसडीआरएफ को जानकारी मिली की मालसी डियर पार्क, राजपुर रोड के नजदीक एक स्कूटी सवार खाई में गिरी है। जिस पर एसडीआरएफ बचाव दल रवि चौहान के नेतृत्व में आनन फानन घटनास्थल के लिए रवाना हुआ।

बचाव दल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और उक्त युवक के शव को बरामद किया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, जिला पुलिस की तरफ से शव पहचान की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *