स्कूल बस समेत सात वाहन जब्त आरटीओ ने बरगवाँ मार्ग पे वाहनों का किया गहन जांच

0
Slide1-230

गुरूवार को जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर ने बरगवा मार्ग में वाहनों का सघन जांच किया जिसमें नियम विरूद्ध चलने वाले स्कूली बस समेत सात वाहनों को जप्त कर दो लाख पन्द्रह हजार रूपये का राजस्व वसूल किया गया है।

परिवहन विभाग के इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कम्प मचा है। जानकारी के मुताबिक गुरूवार को जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह ने विभाग के स्टाफ व्योम कांत तिवारी सहित अन्य स्टाफ के साथ बरगवाँ मार्ग में वाहन चेकिंग शुरू किया। जिसमें स्कूल बस वाहन क्रमांक एम पी 66 पी 0623 एवं पिकअप वाहन एम पी 53 जीए 3696 समेत अन्य कुल सात वाहन यातायात एवं परिवहन विभाग के नियमों का उल्लंघन करते हुये पाये गये जिन्हें जप्त कर दो लाख रूपये पन्द्रह हजार रूपये का जुर्माना भी वसूल किया गया है। जिला परिवहन अधिकारी ने आगे बताया कि इस तरह की कार्रवाई सतत रूप से जारी रहेगी। वाहन चालक दस्तावेजों को साथ में लेकर चलें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *