स्कॉलर B.Ed कॉलेज में एनएसएस के तहत दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन
स्कॉलर B.Ed कॉलेज में एनएसएस के तहत दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन
गिरिडीह के बनहत्ती स्थित स्कॉलर B.Ed कॉलेज में “एक घंटा खेल के मैदान में” थीम के तहत एनएसएस के बैनर तले दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार, ध्रुव संथालिया, जोरावर सिंह सलूजा, एवं रमनजीत सरोज मुख्य अतिथि रहे, जिनका प्राचार्य डॉक्टर शालिनी वाला, डॉक्टर हरदीप कौर एवं डॉक्टर प्रवीण मिश्रा ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
प्राचार्या डॉक्टर शालिनी पाल ने इस अवसर पर कहा कि खेल केवल हार-जीत का माध्यम नहीं बल्कि समाज को एकजुट करने का साधन भी हैं। उन्होंने बताया कि खेल हमें सिखाता है कि भले ही हमारी भाषा, संस्कृति, धर्म, और विचार अलग-अलग हों, लेकिन खेल मैदान में हम सभी एक होते हैं। इस संदेश के साथ आयोजित प्रतियोगिता में भाला फेंक, शॉट पुट, 100 मीटर दौड़, कैरम बोर्ड, और फुटबॉल जैसी प्रतियोगिताएं मुख्य रूप से हो रही थीं।
भाला फेंक प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में विकास कुमार वर्मा प्रथम, सचिन कुमार विश्वकर्मा द्वितीय एवं महेश कुमार वर्मा तृतीय रहे। बालिका वर्ग में उषा किरण ने प्रथम स्थान हासिल किया। शॉट पुट, 100 मीटर दौड़ और फ्लोर हेंब्रम में भी कई प्रतिभागियों ने पुरस्कार जीते। फुटबॉल प्रतियोगिता में स्कॉलर टाइगर टीम विजेता रही, जिन्हें अतिथियों ने मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
फुटबॉल प्रतियोगिता के रेफरी की भूमिका धनंजय कुमार राय ने निभाई, जबकि पुरस्कार वितरण डॉक्टर सुधांशु शेखर और डॉक्टर प्रवीण कुमार मिश्रा ने किया। इस आयोजन में सभी सहायक प्राध्यापक, कर्मचारी एवं प्रशिक्षण उपस्थित थे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।
इस खेल प्रतियोगिता ने कॉलेज के छात्रों में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और टीम भावना को भी बढ़ावा दिया। सभी प्रतिभागियों को बधाई और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

