सिंजो में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का अयोजन किया गया।

0
ee7fd0eb-3574-4a6b-b4fd-8bba7af3a396

सिंजो में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का अयोजन किया गया।

मनिका :मनिका प्रखंड अंतर्गत सिंजो पंचायत मे दिन सोमवार जिला प्रशासन के द्वारा आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर मे उपस्थित20 सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान ने कहा की आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर मे पहुंचे जरूरतमंद लोगो को सरकार के द्वारा दी जा रही सभी योजनाओ का लाभ नियमसंगत दी जायेगी। ग्रामीण शिविर के माध्यम से अपने योजनाओ का लाभ उठाये। वही बीडीओ मनोज कुमार शिविर के दौरान सभी स्टाॅलो का बारी बारी से निरीक्षण कर ग्रामीणो के समस्याओ से अवगत होते देखे गये। उक्त शिविर मे अबुआ आवास से संबंधित 555 सबसे ज्यादा आवेदन प्राप्त हुआ। वही लगभग दो सौ बुजुर्ग जरूरतमंद लोगो के बीच कंबल व एक सौ ग्रामीणो के बीच धोती साड़ी का वितरण किया गया। शिविर मे प्रवासी श्रमिको का पंजीयन किया गया। वही शिविर मे ग्रामीणो के द्वारा बिरसा सिंचाई कूप गुरूजी क्रेडिट कार्ड आयुष्मान कार्ड सर्वजन पेंशन योजना सावित्रीबाई फुलो योजना केसीसी आधार कार्ड बनाने हेतू स्टाॅल लगाया गया था। वही 18 वर्ष पुर्ण किये हुए युवाओ का मतदाता सूची मे नाम जोड़ने के लिए भी शिविर मे स्टाॅल की व्यवस्था की गई थी। शिविर मे समूह के दीदीओ के बीच पहचान पत्र का भी वितरण किया गया वही बकरी पालको के बीच कीड़े मारने की दवा भी दी गई। वही शिविर में बीडीयो मनोज कुमार तिवारी विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव जिप सदस्य बलवंत सिंह 20सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान सीओ संतोष शुक्ला सिंजो मुखिया निर्मला देवी पूर्व मुखिया संजय सिंह 20सूत्री उपाध्यक्ष नंदकिशोर यादव जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष सिकेश्वर राम सांसद प्रतिनिधि मनिका विश्वनाथ राय ने सावित्रीबाई फूलों किशोरी समृद्धि योजना के तहत बच्चियों के बीच 2500 हजार रुपए का चेक वितरण किया गया। उक्त शिविर मे मनिका बीडीयो मनोज कुमार तिवारी सीओ संतोष शुक्ला विधायक प्रतिनिधि प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव जिप सदस्य बलवंत सिंह 20 सूत्री अध्यक विश्वनाथ पासवान 20सूत्री उपाध्यक्ष नंदकिशोर यादव बीपीओ संतोष कुमार मुखिया निर्मला देवी पूर्व मुखिया संजय मुखिया पति सहायक सिंह पंचायत सेवक खुशबू कुमारी l प्रखंड कर्मी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *