सिमरियाधौड़ा में युवक की चाकू मारकर हत्या मामले का गिरिडीह पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार, हथियार व मोटरसाइकिल बरामद
सिमरियाधौड़ा में युवक की चाकू मारकर हत्या मामले का गिरिडीह पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार, हथियार व मोटरसाइकिल बरामद
गिरिडीह। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिमरियाधौड़ा उपस्वास्थ्य केंद्र के पास गली में बीते 6 नवंबर 2024 को छोटू दास (30) की निर्मम ह,त्या के मामले में पुलिस ने सफल उद्भेदन कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के कब्जे से ह,त्या में प्रयुक्त धा,रदार चा,कू और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
मृ,तक छोटू दास पिता स्व. राजू दास हेठलापीठ, थाना मुफ्फसिल के निवासी थे। उनके श,व पर धा,रदार ह,थियार से कई गंभीर चोटें पाई गई थीं। मृ,तक की पत्नी धनेश्वरी देवी के फर्दबयान पर धारा 103(1)/118/61(2) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें नौ नामजद अभियुक्त शामिल थे।
हालांकि, पुलिस की गहन जांच में नामजद अभियुक्तों के खिलाफ कोई ठोस मानवीय या तकनीकी साक्ष्य नहीं मिला। इसके बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
जांच में मुख्य अभियुक्त रहबर अंसारी उर्फ छोटू/छोटे (25 वर्ष), पिता स्व. मो. रमजान अंसारी, निवासी नूरी मस्जिद के पास बरवाडीह तथा शमीम अंसारी उर्फ अफसर/लंगड़ा (24 वर्ष), पिता शमसुद्दीन अंसारी, निवासी पीपराधौड़ा बरवाडीह, थाना मुफ्फसिल के रूप में चिह्नित हुए।
गिरफ्तारी के बाद दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर स्वीकारोक्ति बयान दिया। उनकी निशानदेही पर ह,त्या में इस्तेमाल चा,कू और मोटरसाइकिल जब्त की गई।
छापामारी दल में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो, मुकेश कुमार पंडित, संजय कुमार, राम बचन राम, शैलेन्द्र कुमार, राहुल रंजन सिंह, आदित्य कुमार मंडल एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

