श्रीराम मन्दिर में पूजित पीले अक्षत से भरे कलश एवं आमंत्रण पत्र आज नवा बाजार प्रखंड पहुंचा

0
dde05e79-fdde-4d97-ba89-054d929fad19

श्रीराम मन्दिर में पूजित पीले अक्षत से भरे कलश एवं आमंत्रण पत्र आज नवा बाजार प्रखंड पहुंचा

 

अयोध्या जी स्थित प्रभु श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में पूजित पीले अक्षत से भरे कलश एवं आमंत्रण पत्र आज नवा बाजार प्रखंड पहुंचा।
प्राप्त पूजित पीले अक्षत से भरे कलश एवं पत्रक को आज प्रखंड नावाबाजार के ग्राम पंचायत कंडा स्थित श्रीरामजानकी ठाकुरबाड़ी मन्दिर के गर्भगृह में सुरक्षित रुप से भक्तों के दर्शन तथा पूजन के लिए रखा गया है l
पूजित पीले अक्षत कलश एवं पत्रक प्राप्त करने वालों में नावा बाजार प्रखंड से हिमांशु पांडेय, मंदीप विश्वकर्मा, राकेश गुप्ता उपस्थित थे। जबकि ग्राम पंचायत कंडा स्थित श्रीरामजानकी ठाकुरबाड़ी मन्दिर में पूजित कलश स्थापना के समय हिमांशु पांडेय, मंदीप विश्वकर्मा, राकेश गुप्ता, अमन कुमार, सुमंत मेहता, गुड्डू मेहता, भानु सिंह, अजय मिश्रा, लव चंद्रवंशी, मनीष सिंह, रंजन चंद्रवंशी, संजीत कुमार, आदित्य कुमार, अवधेश सिंह इत्यादि बजरंगी भाईयों की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *