श्री रामजानकी मंदिर पांकी नवनिर्माण को लेकर भूमि पूजन कल

0
2e89fe50-babd-4e35-ae25-492a41a65299

श्री रामजानकी मंदिर पांकी नवनिर्माण को लेकर भूमि पूजन कल

बड़े ही हर्ष के साथ आप सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पांकी श्री रामजानकी मंदिर के नवनिर्माण हेतु उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए दिनाँक 13 मार्च 2024 दिन बुधवार को सुबह 6 बजे से 8 बजे तक मन्दिर प्रांगण में भूमि पूजन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिसमे पांकी के स्थानीय निवासी व सभी अखाड़ा समिति और मन्दिर समिति को आमंत्रित करने हेतु सर्वप्रथम निमंत्रण कलश को मन्दिर में विधिवत पूजन उपरांत कमिटी के सदस्यों द्वारा मन्दिर मन्दिर जाकर सौपा गया, और निवेदन किया गया कि भूमि पूजन के दिन निमंत्रण कलश में अपने मन्दिर से थोड़ा सा मिट्टी उस कलश में भर कर अपने पूरे गाँव के लोगों के साथ उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पूण्य का भागी बनें। भूमि पूजन का कार्यक्रम श्रीरामजानकी मंदिर के सदस्यों एवं ग्रामवासी, प्रखंडवासियों के द्वारा संयुक्त रुप से किया जाना हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *