श्री राम सेवा समिति के तत्वाधान में निकाला गया विशाल शोभायात्रा

0
Untitled

श्री राम सेवा समिति के तत्वाधान में निकाला गया एक विशाल शोभायात्रा

 

सगमा – रामनवमी के पावन अवसर पर प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न गांव में धूमधाम से गाजे- बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इधर जय श्री राम सेवा समिति सोनडीहा के द्वारा शोभायात्रा सोनडीहा शिव मंदिर से होते हुए पूरे गांव मे घुमाया गया। वहीं शोभायात्रा को बीरबल गांधी चौक के पास मिलान किया गया। इधर शोभायात्रा को श्री राम सेवा समिति बीरबल, मकरी, बैलिया, घघरी सभी लोगों का शोभायात्रा बीरबल के गांधी चौक पर एकत्रित होकर मिलान किया। शोभायात्रा में हाथ में भगवा ध्वज के साथ सैकड़ो की संख्या में उत्साहित देखा गया। वहीं शोभायात्रा देखने के लिए गांधी चौक के पास सैकड़ो श्रद्धालुओं की भीड़ उमड पड़ी थी। सड़कों के किनारे स्थित अपने-अपने घर के छतो पर भारी संख्या में भगवा कलर का झंडा लहराता हुआ दिख गया। शोभा यात्रा के दौरान प्रखंड क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चौकस दिखा। सभी चौक चौराहे पर पुलिस के जवान ड्यूटी में मुस्तैद दिखे गए। इस मौके पर बीरबल मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा, पूर्व जिला परिषद सदस्य नंद गोपाल यादव, सगमा ब्लॉक प्रमुख अजय शाह, पारस नाथ यादव, चंदन शर्मा, आर एस एस के रामजन्म गुप्ता, आशीष विश्वकर्मा, मणिशंकर विश्वकर्मा,रामचन्द्र साह,चन्द्रदेव यादव, अक्षय गुप्ता,योगेश गुप्ता,नीलम ठाकुर, जितेंद्र गुप्ता सहित महिला व पुरुष के साथ विश्वहिंदू परिसद बजरंग दल के लोग शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *