श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे जिला में मंदिर केंद्रित धार्मिक कार्य क्रम आयोजित किए जाएंगे : विहिप पलामू।

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे जिला में मंदिर केंद्रित धार्मिक कार्य क्रम आयोजित किए जाएंगे : विहिप पलामू।
अयोध्या में नव निर्मित श्री राम जन्म भूमि मंदिर में राम लला की प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले पूरे जिला को राम मय बनाने और सभी सनातन धर्मावलंबियों को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सहभागी बनाने हेतु अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश को जिला के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए रखा जा रहा है। यह सिलसिला प्रखंडों में भी प्रारंभ हो चुका है। सभी प्रखंडों को पूजित अक्षत कलश भेज दिया गया है। जिला भर के सभी प्रखंडों में पूजित अक्षत पहुंच जाने के बाद पूरा जिला भक्ति के माहौल में सरोबोर हो रहा है।
उसी कड़ी में आज अक्षत कलश जिला मुख्यालय मेदनीनगर रेड़मा स्थित कामना पूर्ति शिव मंदिर से श्री रानी सती मंदिर रेड़मा में रखवाया गया। उधर नीलांबर पितांबर पुर, नवा बाजार, छतरपुर, नवडीहा बाजार, बिश्रामपुर, सतबरवा, हरी नगर, पांकी, पांडू, चैनपुर, इत्यादि जिला के लगभग सभी प्रखंडों में भी पूजित अक्षत कलश को विभिन्न मंदिरों में दर्शन और पूजा अर्चना के लिए रखा जा रहा है।
विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री दामोदर मिश्र ने बताया कि 22 जनवरी को जिला के सभी प्रखंड मुख्यालय, पंचायत मुख्यालय और सभी गांव में मंदिर केंद्रित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी जगह पर बड़े स्क्रीन पर राम जन्मभूमि के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लाइव दिखाया जाएगा। जब राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद आरती होगी तो सभी लोग अपने-अपने निकटवर्ती मंदिरों से स्वर में स्वर मिलाकर आरती करेंगे। श्री राम भगवान के 14 वर्ष के वनवास से लौटने बाद भव्य दीपावली मनाई गई थी। उसी तरह से 22 जनवरी 2024 को पूरे देश में भव्य दीपावली का आयोजन किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता जिला के प्रत्येक मंदिर में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम अनिवार्य रूप से आयोजित करेंगे।
आज के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, जिला मंत्री दामोदर मिश्र, सह मंत्री अमित तिवारी, जिला सेवा प्रमुख गोपाल तिवारी, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेश वर्मा, बजरंग दल जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, जिला बलो पासना प्रमुख विकास कुमार कश्यप, विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष दीपक प्रसाद, नगर बजरंग दल सह संयोजक दिलीप गिरी, राम शंकर प्रसाद, विनय तिवारी, प्रकाश विश्वकर्मा, चंद्र शेखर शर्मा, जिला सुरक्षा प्रमुख नवेंदु त्रिपाठी, सम्मानित सदस्य अभिषेक सिंह, पियूष सिन्हा, छोटू विश्वकर्मा, शीतल प्रकाश तिवारी इत्यादि की सहभागिता रही।