श्री राधा रानी श्रृंगार दुकान का फीता काट कर किया गया उद्घाटन :-विशाल व उज्जवल

0

श्री राधा रानी श्रृंगार दुकान का उद्घाटन फीता काटकर किया गया :-विशाल व उज्जवल

गिरीडीह:- शहर के कालीबाड़ी चौक के निकट श्री राधा रानी नामक श्रृंगार दुकान का उद्घाटन रविवार को निर्वतमान विधायक निर्भय शाहबादी ओर डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ ने फीता काटकर किया। इस दौरान श्री शाहबादी ने दुकान संचालक विशाल गुप्ता और उज्जवल गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए यह दुकान दिन दुगुनी और रात चौगुनी करें इसकी कामना माता रानी से की। विधायक ने बताया कि श्री राधा रानी श्रृंगार स्टोर का उद्घाटन कर प्रसन्नता हो रही है। कहां की यहां मां बहनों के लिए सभी तरह के श्रृंगार के उपयुक्त सामग्री उपलब्ध है। उप महापौर प्रकाश सेठ ने कहां की महिला बहने दुकान पहुंचकर श्रृंगार के सभी सामान एक ही छत के नीचे खरीद सकते हैं। दुकान संचालक विशाल गुप्ता ने बताया कि महिलाओं से संबंधित श्रृंगार के ए टू जेड सामान इस प्रतिष्ठान में उचित मूल्य पर उपलब्ध है। महिलाओं और बहनों से अपील है कि एक बार दुकान अवश्य पहुंचे। मौके पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि हबलु गुप्ता कन्हैया ओझा संगीता सेठ समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *