श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के आयोजन को लेकर तैयारी जोरों पर

0
images (1)

श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के आयोजन को लेकर तैयारी जोरों पर

 

पलामू में इस दिन शुरू होगा लक्ष्मी नारायण महायज्ञ, हजारों श्रद्धालु लेंगे भाग, पलामू जिले में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है.14 फरवरी से पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड के खमडीह गांव में महायज्ञ का शुभारंभ होगा. 14 फरवरी को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी. जिसके बाद 15 से 21 तक महायज्ञ का आयोजन होगा. 21 फरवरी को प्रुणाहुति के साथ भव्य भंडारा का आयोजन होगा.

आयोजकों ने कहा कि सतबरवा प्रखंड के रांची रोड स्थित खामडीह गांव में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ आयोजन किया जा रहा है. जो 14 फरवरी को कलश यात्रा के साथ शुरू होगा. कलश यात्रा 14 फरवरी के सुबह 10 बजे हजारों श्रद्धालुओं के साथ यज्ञमंडप से 6 किलोमीटर दूर पोलपोल औरंगा नदी के से जल भरकर वापस यज्ञमंडप तक पहुंचेगा.जगतगुरु रामानुजाचार्य श्री सर्वेश्वराचार्य स्वामी जी महाराज ने कहा कि पूजन का कार्यक्रम सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक होगा. वहीं, 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक राम कथा और प्रवचन का कार्यक्रम होगा. जिसके लिए वाराणसी से जगतगुरु रामानुजाचार्य मारुति किंकर स्वामी जी महाराज और जबलपुर से पंडित सुनीता शास्त्री सियासहचरी पधार रही है. इसके अलावा भारत वर्ष के अलग अलग प्रांत से संत महात्मा यहां पहुचेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *