श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व की पूरे देश, झारखंड और गिरिडीह वासियों को बहुत-बहुत बधाई:- विनोद सिंहा

श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व की पूरे देश, झारखंड और गिरिडीह वासियों को बहुत-बहुत बधाई:- विनोद सिंहा

आज इस पावन अवसर पर गिरिडीह में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में, निजी कारणों से भाजपा नेता सह समाज सेवी विनोद सिंहा स्वयं उपस्थित नहीं हो सके। परंतु सबसे पहले गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु नानक जयंती के सफल और भव्य शोभा यात्रा के लिए आयोजकों – आदरणीय गुणवत सिंह, राजन सिंह, अजित सिंह, प्रीत सलूजा, अमरजीत सिंह सलूजा, गुरदीप सिंह सलूजा, नरेंद्र सिंह सलूजा एवं पूरी टीम को मेरे तरफ से हृदय से बहुत-बहुत बधाई और आभार प्रकट किया।
उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि मेरे छोटे भाई तुल्य प्रकाश श्रीवास्तव, संजीत सिंह पप्पू, संदीप, विशु, और हमारी पूरी समर्पित टीम ने मेरी ओर से गुरु चरणों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और शोभा यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
गुरु नानक देव जी का सेवा, सद्भाव और एकता का संदेश हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है।
आप सभी को प्रकाश पर्व की अनंत शुभकामनाएँ।

You may have missed