श्री गौशाला का शताब्दी वर्ष धूमधाम से मनेगा .. अरुणा शंकर

15 सितंबर तक सदस्यता अभियान चलाने पर निर्णय ।

शव दाह हेतु गोबर, चंदन धूप घी युक्त लकड़ी का निर्माण होगा ।

आज श्री गौशाला बारहलोटा समिति की बैठक कार्यकारी अध्यक्ष श्री विकास तिवारी जी की अध्यक्षता में हुई । बैठक में श्री गौशाला में हो रहे आमद और खर्च कोषाध्यक्ष नरेंद्र मेहता ने रखी जिसे सर्व सम्मति से पारित किया गया साथ ही आजीवन सदस्य श्री आनंद शंकर जी को श्री गौशाला के जीर्णोद्धार हेतु विशेष सहयोग के लिए सभी लोगों ने धन्यवाद दि l सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया श्री गौशाला समिति के जो लोग भी सदस्य बनना चाहते हैं उन्हें आजीवन सदस्य हेतु₹21000 और वार्षिक सदस्य बनने हेतु₹2100 प्रतिवर्ष लेकर सदस्य बनाया जाएगा । पुराने सदस्य भी अपना वार्षिक शुल्क जमा करके सदस्य बने रहेंगे । सदस्यता हेतु 15 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा उसके बाद समिति का विस्तार किया जाएगा l सर्व समति से निर्णय लिया गया सदस्यता के अलावे माहवारी खर्च हेतु कई प्रतिष्ठानों से संपर्क कर धर्मादा के नाम पर सहयोग राशि जमा करने का अनुरोध किया जाएगा । समिति के सदस्य श्री इंद्रजीत सिंह डिंपल ने बताया हमारे गौशाला का 100 वर्ष पूर्ण हो गया 2025 शताब्दी वर्ष चल रहा जिसे धूमधाम से 2025 के अंत तक मनाई जाए और बाहर से अतिथियों को आमंत्रित किया जाए जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया l lसमिति ने मेदनीनगर सदर एसडीओ के अलावे सर्वसम्मति से प्रथम महापौर अरुणा शंकर को अपना संरक्षक बनाने का प्रस्ताव रखा जिस पर प्रथम महापौर ने अपनी सहमति दी l संरक्षक बनने के बाद प्रथम महापौर ने प्रस्ताव दिया समिति प्रचुर मात्रा में वर्मिकंपोस्ट खाद के अलावे गौशाला में गोबर द्वारा निर्मित दिए का निर्माण दीपावली से पूर्व महिला समूह द्वारा कराए साथ ही जल्द गोबर ,चंदन, धूप द्वारा निर्मित लकड़ी शव दाह के लिए तैयार कर राजा हरिश्चंद्र घाट में रखी जाए जो शुद्धता और संस्कृति का प्रतीक होगा जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया l सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया शताब्दी वर्ष मनाने के लिए योजना अध्यक्ष प्रथम महापौर अरुणा शंकर रहेंगी सयोजना अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह डिंपल होंगे । अंत में सचिव सत्येंद्र जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया l बैठक में इंद्रजीत सिंह डिंपल के अलावे आजीवन सदस्य प्रदीप कुमार बाबुल, रितेश कुमार, सरस जैन, आनंद शंकर, डॉ राजीव नयन, विकास कुमार एवं कई सदस्य उपस्थित थे l