श्री बंशीधर नगर: दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर बजरंग सेवा समिति की बैठक,

0

श्री बंशीधर नगर: दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर बजरंग सेवा समिति की बैठक, सोनू सिंह अध्यक्ष व बबलू कुमार सचिव बने

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):- आगामी दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर शहर के भवनाथपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में शनिवार को बजरंग सेवा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम व भव्य तरीके से दुर्गा पूजा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वप्रथम विगत वर्ष 2022-23 के आय – व्यय का अवलोकन कर मंजूरी दी गई। वर्ष 2023 में सादगी से पूजा करने तथा सफल संचालन के लिए पूजा समिति का गठन किया गया। बैठक में मां दुर्गा की प्रतिमा व पूजा-पाठ के साथ पूजा की तैयारियों व पंडाल लाइटिंग सहित अन्य बिंदुओं पर क्रमवार चर्चा करते हुए अंतिम रूपरेखा तय की गई। जिसमें उपस्थित लोगों की सहमति बनी। बैठक में क्लब का पुर्नगठन किया गया। जिसमें सभी के सर्वसम्मति से विक्रांत सिंह उर्फ सोनू को अध्यक्ष, सतीश कुमार उर्फ बबलू को सचिव बनाया गया। वही अमोद कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष, मिंटू पांडे को उपाध्यक्ष, विजय कुमार जायसवाल को उपसचिव, संजय वर्मा को कोषाध्यक्ष, गुड्डू मिस्त्री को कमेटी प्रमुख, मनोज कुमार अग्रहरी को मीडिया प्रभारी, भोला विश्वकर्मा को देखरेख प्रभारी बनाया गया। बैठक की जानकारी देते हुए कार्यकारी अध्यक्ष अमोद कुमार ने बताया कि क्लब की ओर से इस वर्ष धूमधाम से दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जाएगा। कमेटी की ओर से भव्य पूजा पंडाल जगमग लाइटिंग से सजाने, मां दुर्गा का आराधना, नवरात्र पूजा पाठ करने का निर्णय लिया गया। वहीं हनुमान मंदिर के चारों तरफ झालर लाइट बत्ती द्वारा आकर्षक सजावट के साथ 9 दिनों तक मां का भव्य संध्या आरती किया जाएगा। इसके पश्चात प्रसाद का वितरण होगा। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारी व सदस्यों से सहयोग की अपील की है। बैठक में कार्यकारिणी सदस्य में मिथिलेश मेहता, अखिलेश मेहता, चिंटू सिंह, संजीव कुमार, वीरेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी, बबलू मेहता, सोनू बंगाली, जितेंद्र मेहता, सुरेंद्र मेहता, ओम प्रकाश सिंह बादल सहित अन्य लोगों का नाम शामिल है। बैठक की अध्यक्षता अमोद कुमार ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *